Wednesday 16 December 2020

दो कलाकार

0 comments

दो कलाकार














 

1.  प्रश्नों के उत्तर एक दो पंक्तियों में दीजिए_

 

(1) छात्रवास दो सहेलियों के नाम क्या थे?

उत्तर:  छात्रावास में रहने वाली दो सहेलियां चित्रा और अरुणा थीl



 

(2)  चित्रा कहानी के आरंभ में अरुणा को क्यों जगाती है?

उत्तर: चित्रा कहानी के आरंभ में अरुणा को अपना चित्र दिखाने के लिए जगाती हैl

 

(3)  अरुणा चित्रा के चित्रों के बारे में क्या कहती है?

उत्तर:  अरुणा चित्रा को कहती है "कागज पर इन बेजान चित्रों को बनाने की बजाय दो चार जिंदगियां क्यों नहीं बना देतीl"

 

(4)  अरुणा छात्रावास में रात को देर से लौटती है तो शीला उसके बारे में क्या कहती है?

उत्तर:  शीला कहती है' "लौट आई अरुणा दी?" आज सवेरे से ही बड़ी परेशान थीl फुलिया दाई का बच्चा बड़ा बीमार था, दोपहर से वे उसी के यहां बैठी थीl पता नहीं क्या हुआ बेचारे का?"

 

(5)  चित्रा के पिताजी ने पत्र में क्या लिखा था?

उत्तर:  चित्रा के पिताजी ने पत्र में लिखा था कि जैसे ही उसकी पढ़ाई खत्म हो जाए वह विदेश जा सकती हैl

 

(6)  अरुणा बाढ़ पीड़ितों की सहायता करके स्वयं सेवकों के दल के साथ कितने दिनों बाद लौटी?

उत्तर:  बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए स्वव्यं से सेवकों के दल के साथ अरुणा 15 दिन बाद लौटीl

 

(7)  विदेश में चित्रा के किस चित्र ने धूम मचाई थी?

उत्तर:  विदेश में चित्रा के "भिखारन और उसके दो बच्चों वाले" चित्र ने धूम मचाईl

 

2.   निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन चार पंक्तियों में दीजिए_

 

(1) अरुणा के समाज सेवा के कार्य के बारे में लिखिए?

उत्तर:  अरुणा जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाती हैl किसी का दु: उससे देखा नहीं जाताlफुलिया दाई के बीमार बच्चे की देखभाल के लिए वह दोपहर से रात तक बैठी रहती हैl वह बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पहुंच जाती हैl इतना ही नहीं भिखारन के दो बच्चों का लालन-पालन भी करती हैl वह दिन-रात समाज सेवा के कार्य में रत रहती हैl

 

(2)  मरी हुई भखारन उसके दोनों बच्चों को उसके सुखी शरीर से छिपकर रोते देख चित्रा ने क्या कहा?

उत्तर:  चित्रा ने जब मरी हुई भिखारन और उसके दोनों बच्चों को उसके भूखे शरीर से चिपक कर रोते देखा तो उसने उसे दृश्य को कागज पर उतार लियाl

 

(3)   चित्रा की हॉस्टल से विदाई के समय अरुणा क्यों नहीं पहुंच सकी?

उत्तर:  चित्रा की विदाई के समय अरुणा इसीलिए नहीं पहुंच सकी क्योंकि वह मरी हुई भिखारन के बच्चों के पास थीl

 

(4)  प्रदर्शनी में अरुणा के साथ कौन से बच्चे थे?

उत्तर:  प्रदर्शनी में अरुणा के साथ मरी हुई भिखारन के बच्चे थेl

 

3.  निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 6 या 7 पंक्तियों में दीजिए_

 

(1) दो कहानी का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए

उत्तर:  दो कलाकार कहानी का उद्देश्य गरीब और बेसहारा लोगों की बेरंग जिंदगी में अपनी सेवा से रंग  भरना हैl

 

(2)  दो कलाकार के आधार पर अरुणा का चरित्र चित्रण करें?

2.उत्तर:  अरुणा बहुत ही भावुक सहृदय नारी हैl वह दूसरों का दु: देकर दूवित्त हो जाती हैl वह भेदभाव ऊंच-नीच छोड़कर सच्चे मन से सहायता करती हैl चाहे जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाना हो चाहे किसी बीमार बच्चे की देखभाल का कार्य हो चाहे दो बेसहारा बच्चों को सहारा देने की बात हो? वह पढ़ी लिखी समझदार लड़की है एक अच्छी दोस्त है और प्रेमिका हैl

 

(3) चित्रा एक मंजी हुई चित्रकार है आप इस से कहां तक सहमत हैं?

3.उत्तर:  चित्रा एक मंझी हुई चित्रकार है क्योंकि जैसे ही वह मरी भिखारिणी और उसके दोनों बच्चों को सूखे शरीर से चिपक  कर रोते देखती है तो उसे दृश्य को कागज पर उतार देती है और उस बेहतरीन चित्र के लिए वह पुरस्कृत भी होती हैl  अनेक प्रतियोगिताओं में उससे इस चित्र पर प्रथम पुरस्कार भी मिलाl यह एक मंझ हुए  चित्रकार के ही गुण है कि एक दृश्य को देखकर उसको बखूबी ढंग से उकेर लेनाl

 

(4)' दो कलाकार' कहानी के शीर्षक की सार्थकता को स्पष्ट कीजिए

उत्तर:  दो कलाकार कहानी का शीर्षक सरल, सार्थक और स्पष्ट हैl कहानी की दोनों पात्रा अरुणा और चित्रा वास्तव में कलाकार हैl एक अपनी कला से लोगों के जीवन में रंग भर देती है तो दूसरे लोगों के जीवन को कागज पर उतार कर शोहरत और इज्जत पाती हैl